Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
image
Rahul Jain

क्रिकेट विशेषज्ञ राहुल जैन ने क्रिकेट प्रेमियों को दिया टिप्स

फरमान खान

वायरल वीडियो के बाद चर्चा में आए क्रिकेट एक्सपर्ट राहुल जैन पहुंचे ताजनगरी

*राहुल बोले-सट्टेबाजी से बचें युवा, खेल को खेल रहने दें।

आईपीएल में बड़े कारोबारियों का दखल, फिक्सिंग की भी संभावना

आगरा। मुंबई के प्रख्यात क्रिकेट विशेषज्ञ राहुल जैन शुक्रवार को ताजनगरी आगरा पहुंचे, जहां वे ओमेक्स मॉल में अपने दोस्तों के साथ घूमते नजर आए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी।

राहुल जैन ने बताया कि वे आगरा में गोल्ड जिम द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं में खेल के प्रति बढ़ते रुझान को सही दिशा देना बेहद जरूरी है। उन्होंने अपनी उस वायरल वीडियो का भी जिक्र किया, जिस पर संज्ञान लेते हुए सरकार ने बैटिंग ऐप पर प्रतिबंध लगाया था। इस संदर्भ में उन्होंने युवाओं को सख्त संदेश देते हुए कहा कि मैचों पर सट्टा लगाने से दूर रहें और खेल को केवल मनोरंजन और खेल भावना के नजरिये से देखें।

आगामी आईपीएल के बारे में बोलते हुए राहुल जैन ने कहा कि “अगर आईपीएल को खेल की तरह देखा जाए, तभी उसका असली आनंद लिया जा सकता है।” हालांकि, उन्होंने यह भी दावा किया कि आईपीएल बड़े व्यापारिक हितों के प्रभाव में चलता है और इसमें मैच फिक्सिंग जैसी गतिविधियों की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

Post Views: 16

यह भी पढ़ें

Breaking News!!