Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
image
फोटो

महासम्मेलन में व्यापारियों ने भरी हुंकार, समस्याओं पर उठी जोरदार आवाज,आकस्मिक मृत्यु पर मिले एक करोड़ का बीमा

संवाद

आगरा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से द्वितीय व्यापारी महासम्मलेन का आयोजन होटल ताज कन्वेंशन सेंटर में किया गया। जिसमे उत्तर प्रदेश के कई जिलों से सैकड़ो की संख्या में व्यापारियों ने हुंकार भरते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सम्मलेन का शुभारम्भ प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल, उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश गर्ग, छावनी विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, मनकामेश्वर मंदिर महंत योगेश पुरी, समाजसेवी बीना लवानिया, मुख्य संरक्षक नितिन गोयल, संरक्षक नारायण बहरानी और जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा ने किया।

उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने कहा कि इस सरकार में पिछली की तुलना में व्यापारियों की समस्या अब कम रह गयी है। पहले व्यापारी लूटपाट से डरते थे, इस सरकार में व्यापारियों में निडरता आयी है। पहले व्यापार बढ़ने से ज्यादा बचाने की जरुरत थी। योगी जी ने व्यापारियों को भयमुक्त किया है। जीएसटी में टैक्स कम कर दिया है। छोटी मोटी समस्या के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उत्तर प्रदेश में नए उद्योग के लिए नीतियों का निर्माण तेजी से हो रहा है। आगे आने वाले वर्षो में 30 से 50 उद्योग नए लगेंगे। 

विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने कहा कि सरकार ने व्यपारियों के लिए जीएसटी के सभी मामलो का सरलीकरण किया है। व्यापारियों की समस्या को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तक पहुँचाने का कार्य किया जायेगा। किसी भी व्यापारी के साथ  उत्पीड़न होता है तो सरकार मजबूती से उनके साथ खड़ी है। 

प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि आज के समय में देश का व्यापारी सबसे ज्यादा राजस्व देने के बाद भी सबसे ज्यादा उत्पीड़न का शिकार होता है। व्यापारी अधिकारियो की छापेमारी कार्रवाई से भयभीत है। हमारी सरकार से प्रमुख मांग है कि सरकार व्यापारी को 40 लाख का कारोबार करने वाले टैक्स पेयर को स्वास्थ्य बीमा या आयुष्मान कार्ड का सभी व्यापारियों क़ो लाभ दे। दूसरा व्यापारी का एक करोड़ रुपए का आकस्मिक बीमा हो ताकि परिवार को सहायता मिले। तीसरा सरकार हर व्यपारी को अपनी सुरक्षा के लिए शास्त्र लाइसेंस प्रदान करे। 

जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि जीएसटी, मण्डी शुल्क एवं अन्य किसी भी विभाग में पैनल्टी और ब्याज को राजस्व का हथियार न बनाया जाये । पेनल्टी ब्याज मामूली निर्धारित किया जाये। जीएसटी विभाग द्वारा पंजीकृत व्यापारियों की आईडी कार्ड जारी किया जाये। अन्य जिलों से आये व्यपारियों ने भी विभिन्न समस्याओ पर मंच से अपने विचार रखे। संचालन रिनेश मित्तल व अनन्या चाहर ने किया। 

व्यापारियों को किया सम्मानित
बोदला बाजार कमेठी के अध्यक्ष सुधीर गोयल ने बताया कि प्रदेश भर के 486 व्यापारियों को प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने विभिन्न पदों की शपथ दिलाई। सम्मलेन में अपने-अपने व्यापार क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उघमियों को मंच से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सम्मेलन के समापन पर प्रतिभागी व्यापारियों के लिए लक्की ड्रा खोला गया।

व्यपारियों ने लगायी उत्पाद प्रदर्शनी 
सम्मेलन में  स्थानीय उद्योगों और उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए व्यापारियों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगायी। सम्मेलन में व्यापारी संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत चार अलग-अलग विषयों पर सत्र आयोजित किए। जिसमें व्यापारी अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। इस अवसर पर रमेश अग्रहरि, अनिल अग्रवाल, सतीश माहेश्वरी, शैलन्द्र जैन, सुधीर गोयल, राकेश गोयन, अमित गुप्ता, रविकांत शर्मा, यश शर्मा, देवेंद्र यादव, संतोष चौहान, रमाकांत गुप्ता, नितेश अग्रवाल, मनोज बंसल आदि मौजूद रहे।

Post Views: 4

यह भी पढ़ें

Breaking News!!