Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
image
फोटो

नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा

संयम शाखा की समीक्षा बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर हुई विस्तृत चर्चा

आगरा। भारत विकास परिषद संयम शाखा की वार्षिक समीक्षा बैठक दयालबाग स्थित द सेलिब्रेशन ग्रांड रिसॉट में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए शाखा के संस्थापक रवि शिवहरे ने बताया कि यह बैठक सत्र 2025-26 की अंतिम समीक्षा बैठक में पूरे वर्ष किए गए सेवा कार्यों, सामाजिक गतिविधियों और विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अजय जैन के नेतृत्व में वर्तमान कार्यकारिणी में सचिव संजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष किशन गुप्ता और महिला सहभागिता सीमा गोयल को अगले सत्र में भी कार्य करने का अवसर दिया जाए। बैठक में कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

अध्यक्ष अजय जैन ने बताया कि परिषद का उद्देश्य समाज में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना और सेवा कार्यों के माध्यम से जनहित में योगदान देना है। बैठक में अनेक बिंदुओं को आगामी सत्र में अमल में लाने का निर्णय लिया गया, जिससे परिषद की गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जा सके। अंत में आगामी सत्र में और अधिक समर्पण के साथ समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संयोजक चंद्रेश गर्ग, विष्णु गौस्वामी, हर्ष खटना, गौरव अग्रवाल, दीपेश बंसल, रवि अग्रवाल, कन्हैया गोयल, हिमांशु अग्रवाल, मनोज राठौड़, आरती शिवहरे, रुचि अग्रवाल, डिम्पल अग्रवाल, रजनी जैन, दीपाली अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Post Views: 6

यह भी पढ़ें

Breaking News!!