Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
image
फोटो

निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

संवाद

आगरा- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा की कुलपति प्रो. आशु रानी जी  की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन तथा सह आचार्य डॉ. राजीव वर्मा एवं निदेशक, समाज विज्ञान संस्थान प्रो. मोहम्मद अरशद के निर्देशन में समाज विज्ञान संस्थान के एमएसडब्ल्यू (MSW) के छात्र-छात्राओं द्वारा ग्राम कुंआ खेड़ा, ब्लॉक बरौली अहीर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री महेश कुमार गोयल एवं ग्राम प्रधान श्री जयपाल सिंह की विशेष उपस्थिति रहे।

कुलपति प्रो. आशु रानी जी ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि “जब मैं गांव में रहती हूं तो शहर की याद आती है और जब घर (शहर) में रहती हूं तो गांव की याद आती है।” उन्होंने ग्रामीण जीवन की सरलता और अपनत्व की सराहना करते हुए गांव के बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इसके उपरांत विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। प्रमुख रूप से उपस्थित चिकित्सकों में: डॉ. आशीष बिसेरिया (MBBS), डॉ. अनुज जैन (MBBS, MD), डॉ. मुकेश चन्द्रवरिया (नेत्र परीक्षण अधिकारी), डॉ. एन. एस. लोधी (दंत चिकित्सक), डॉ. मदन प्रताप सिंह ‘राजपुरोहित’ (प्राकृतिक चिकित्सक) एवं कु. चंचल (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) शामिल रहे।

शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, दंत एवं नेत्र परीक्षण सहित सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श एवं दवाइयाँ वितरित की गईं।
इस कार्यक्रम का आयोजन एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं आकाश, ख्याति, हरेंद्र, आर्येंद्र, प्रवीन्द्र, मुकुल, लक्ष्मी, प्रियंशी, नेहा, कुणाल, मोहित, अभय आदि द्वारा किया गया।

सभी छात्रों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए विश्वविद्यालय एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह शिविर ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच बढ़ाने एवं जागरूकता फैलाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रहा।

Post Views: 10

यह भी पढ़ें

Breaking News!!