Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
image
फोटो - इंटनेट

14 अप्रैल पर दलित युवाओं की गिरफ्तारी पर भारी आक्रोश।

संवाद

आगरा - राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के सभी साथियों की बैठक केंद्रीय कार्यालय पर हुई जिसमें कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।  बैठक में जिसमें १४ अप्रैल को हुई घटना पर आक्रोश व्यक्त किया गया  और कहा की सेक्टर 5 आवास विकास कॉलोनी परशुराम चौक पर 14 अप्रैल बाबा साहब की जयंती पर परशुराम चौक पर जो दलित समाज के युवाओं ने झंडा लगाने पर गलत नीतियों से समाज के युवाओं को फर्जी तरीके से गिरफ्तार कर जेल भेजने का कार्य प्रशासन और शासन ने किया है यह निंदनीय व गलत है। 

अगर ऐसा है तो आगरा बिजली घर पर जो मेट्रो स्टेशन डॉक्टर बी. आर. अंबेडकर जी के नाम से है उसे पर भी लोग जूते चप्पल पहन कर जाते हैं इससे भी सभी अंबेडकर अनुयायियों की भावनाएं आहत होती हैं जैसे 14 अप्रैल वाले दिन अंबेडकर अनुवाइयों द्वारा परशुराम चौक पर कुछ युवकों ने सेल्फी ली और झंडा फहराया इससे अगर इससे भावनाये आहात हुई है तो हापुड़ जनपद में बाबा साहब अंबेडकर जी के चौक पर कुछ अराजत्व ने भी परशुराम का झंडा लहराया और उन्होंने भी जूते चप्पल पहनकर यह काम किया तो इससे भी सभी अंबेडकर अनुवाइयों की भावनाएं आहत हो रही हैं।  

 

अगर ऐसा है तो कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए और उन सभी लोगों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए या फिर इन लड़कों को रिहा किया जाना चाहिए। राष्ट्रीय बौद्ध महासभा सरकार और प्रशासन से अपील करती है की उनको तुरंत रिहा किया जाय। बैठक में निम्न लोग उपस्थिति, नरेंद्र बौद्ध, कमल निगम, अजय, सुनील कुमार, ऋषि कुमार, कपूर पेंटर, राजेन्द्र प्रसाद, उदयवीर सिंह, बांबी भारतीय, शम्मी कपूर आदि 

Post Views: 16

यह भी पढ़ें

Breaking News!!