Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
image
फोटो

अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई, 6 वाहन जब्त

संवाद

आगरा। जनपद में अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राजस्व, खनन, परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त टास्क फोर्स लगातार छापेमारी कर रही है।

इसी क्रम में शुक्रवार को जिले के प्रमुख मार्गों और संदिग्ध स्थानों—ग्वालियर-आगरा रोड, सैया टोल, दक्षिणी बाइपास, आगरा-भरतपुर मार्ग और आगरा-बाह मार्ग—पर व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कई वाहनों की सघन जांच की गई।

कार्रवाई के दौरान उपखनिज का अवैध परिवहन कर रहे 3 वाहनों को थाना सैया में रोका गया। इसके अलावा 1 वाहन थाना जगनेर, 1 वाहन थाना फतेहपुर सीकरी और 1 वाहन थाना अछनेरा में नियमानुसार जब्त किया गया। इस प्रकार कुल 6 वाहन, जो ओवरलोडिंग या बिना वैध आईएसटीपी (ISTP) के परिवहन में संलिप्त पाए गए, उन्हें जिले के विभिन्न थाना/चौकियों में निरुद्ध किया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post Views: 16

यह भी पढ़ें

Breaking News!!