मैनपुरी की पूजा मिश्रा का पीसीएस-2024 में चयन, वर्क ऑफिसर बनीं
संवाददाता।
मैनपुरी- जनपद के मोहल्ला संसारपुर, भाजपा कार्यालय के निकट निवासी श्रीमती पूजा मिश्रा का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा घोषित पीसीएस-2024 के अंतिम परिणाम में वर्क ऑफिसर (जिला पंचायत) पद पर हुआ है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
बताया जाता है कि श्रीमती पूजा मिश्रा ने वर्ष 2022 में विवाह के बाद पीसीएस परीक्षा की तैयारी प्रारंभ की। पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई जारी रखी तथा दूसरे ही प्रयास में सफलता प्राप्त की।
श्रीमती पूजा मिश्रा, श्री शरद कश्यप की पत्नी हैं, जो उत्तर प्रदेश सचिवालय, लखनऊ में समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि का श्रेय परिवार के सहयोग और उनके निरंतर परिश्रम को दिया जा रहा है।
पूजा मिश्रा की सफलता क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर महिलाओं के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों व शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।