Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
image
फोटो

रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक

आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

आगरा। बसई जगनेर क्षेत्र के गांव रणधीरपुरा में खरबूजा तोड़ने को लेकर 12 वर्षीय बालक की नृशंस हत्या के मामले में रविवार शाम फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर गांव पहुंचे। उनके साथ पूर्व विधायक महेश गोयल एवं उपजिलाधिकारी ऋषि राव भी मौजूद रहे। सांसद ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और सरकार की ओर से 5 लाख रुपये का सहायता चेक सौंपा।

सांसद राजकुमार चाहर ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि यह अत्यंत दुखद और हृदयविदारक घटना है। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन को आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सांसद ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और अधिकारियों से निष्पक्ष एवं त्वरित जांच करने को कहा। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को हर संभव न्याय दिलाया जाएगा और प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्यवाही करे।

इस दौरान पूर्व विधायक महेश गोयल, चेयरमैन सुधीर गर्ग, हुकुम सिंह कुशवाहा, हरिविलास अग्रवाल, मुकेश परमार, मेघराज सोलंकी, अभय सैंथिया, लवलेश कुमार, आशीष सिंघल प्रधान, जोगेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी ऋषि राव, एसीपी प्रीता सिंह, थाना प्रभारी सुभाष, सतेंद्र यादव, अमित बिंदल, मनोज अग्रवाल सहित क्षेत्र के अनेक लोग उपस्थित रहे।

Post Views: 4

यह भी पढ़ें

Breaking News!!