Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
image
फोटो

कन्या पूजन के साथ बेटियों को मिली साइकिल, शिक्षा की राह हुई आसान

मुस्कुराए चेहरे : नवज्योति शाखा ने शिक्षा और सुरक्षा की ओर बढ़ाया कदम

आगरा। भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा की ओर से सरस्वती वंदन एवं कन्या पूजन कार्यक्रम के अंतर्गत साईकिल सेवा अभियान के तहत बल्केश्वर स्थित गणेश राम नागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, विशिष्ट अतिथि नूपुर गुप्ता, संस्थापक सतीश गोयल (गुड्डन भाई), संजीव अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, गौरव बंसल और संरक्षक अजय शिवहरे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

शाखा अध्यक्ष सीए दीपिका मित्तल ने बताया कि विद्यालय में अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं को सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साइकिल भेंट की गई। चैत्र माह के पावन अवसर पर 51 कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें साइकिल प्रदान की गई।

सचिव अनिल अग्रवाल और कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने बताया कि कई छात्राएं दूर-दराज से पैदल विद्यालय और ट्यूशन के लिए आती-जाती हैं, जिससे उनका काफी समय नष्ट होता है और कई बार रास्ते में असामाजिक तत्वों से भी परेशान होना पड़ता है। ऐसी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए छात्राओं की पढ़ाई और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संस्था ने साइकिल उपलब्ध कराई।

साइकिल पाकर खिल उठे बालिकाओं के चेहरे
विद्यालय परिसर में जब छात्राओं के नाम साइकिल वितरण के लिए पुकारे गए तो उनकी खुशी देखते ही बन रही थी। “हर बेटी पढ़े और सुरक्षित बढ़े” के संकल्प के साथ इस पुनीत कार्य में सतीश सीमा गोयल, संजय लक्ष्मी गोयल, स्पर्श निकिता जैन, संदीप अंजू मित्तल, पंकज वृंदा खंडेलवाल, सुरेश नीलम अग्रवाल, आनंद रचना मंगल, अंकुश शिल्पी मित्तल, अनुराग सोनल भटनागर, नितिन प्रीति अग्रवाल, संजीव राशि अग्रवाल और अमित दीपिका अग्रवाल ने दानदाताओं के रूप में आर्थिक सहयोग प्रदान किया। प्रधानाचार्य चारु पटेल ने इस सराहनीय पहल के लिए परिषद के पदाधिकारियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, रजनीश गुप्ता, सीमा गोयल, शशि अग्रवाल, डॉ. कल्पना अग्रवाल, मनोज मंगल, अमित गर्ग, संदीप मित्तल, संजय वर्मा, नरेंद्र गर्ग, सुभाष अग्रवाल, मोहित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Post Views: 7

यह भी पढ़ें

Breaking News!!