Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
image
फोटो

बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास

बरनी के हाथों में मेहंदी लगी है, फोन उठाने के काबिल नहीं है

​​​​​​​भारत विकास परिषद 'सुरभि' का सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह 4 मई को होगा आज  

आगरा। भारत विकास परिषद 'सुरभि' द्वारा आयोजित सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह के अंतर्गत रविवार को महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी में मेहंदी एवं महिला संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में परिणय सूत्र में बँधने जा रहीं छह निर्धन बेटियों के हाथों पर बड़े ही स्नेह और उल्लास के साथ मेहंदी रचाई गई। 'सुरभि' की महिलाओं ने मंगल गीत गाए। बरनी के हाथों में मेहंदी लगी है, फोन उठाने के काबिल नहीं है.. जिंदगी एक सफर है सुहाना, आया सास बहू का जमाना.. जैसे गीतों पर महिलाओं ने खूब ठुमके लगाए।

इस दौरान सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उपहारों का संग्रह भी किया। अध्यक्ष श्रीमती निधि अग्रवाल ने बताया कि  महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी में 4 मई, सोमवार को सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। सुबह 10:00 जैन स्मृति भवन जयपुर हाउस से वरयात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 12:00 बजे महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी में वरमाला और आशीर्वाद समारोह होगा। दोपहर 1:30 बजे सात फेरे लिए जाएंगे। शाम 4:00 बजे नम आंखों से बेटियों को विदा करते हुए उनको घर गृहस्थी का सामान उपहार स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रेरणा स्रोत श्रीमती प्रीति उपाध्याय, नीलिमा शर्मा, वंदना अग्रवाल, निधि बंसल, सचिव श्रीमती अंजलि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ममता जैन, संयोजक निहारिका अग्रवाल, रानी खंडेलवाल, अंजना शिवहरे, डॉ. रचना शर्मा, मीना अग्रवाल, मार्गदर्शक बबिता अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य एड. अनुपम बंसल, रूपाली अग्रवाल, प्रवीना शर्मा, सीमा अग्रवाल, ममता गुप्ता, शिल्पी अग्रवाल, बबिता पाठक, रंजना ठाकुर, कुसुम गर्ग, निधि अंकुर अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, डॉ. हर्षा माहेश्वरी, कल्पना शर्मा, संगीता मित्तल और समस्त सुरभि सदस्याएँ भी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

Post Views: 11

यह भी पढ़ें

Breaking News!!