Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
image

राजनीतिक हिस्सेदारी को वैश्य समाज लखनऊ में करेगा शक्ति प्रदर्शन

अनु गुप्ता

वैश्य संकल्प रैली से समाज होगा एकजुट
अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन करेगा 17 दिसंबर में लखनऊ में महारैली 

आगरा। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की ओर से वैश्य संकल्प रैली निकाली जाएगी। रैली की तैयारियों को लेकर आगरा मंडल की बैठक में भगवान टाकीज स्थित होटल आशादीप में गुरुवार को पोस्टर विमोचन किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल ने कहा कि समाज में वैश्य समाज को उनकी योग्यता और महत्वपूर्ण भागीदारी के लिए जाना जाता है और वैश्य समाज को संगठित करना बैठक का उद्देश्य है। लखनऊ में 17 दिसंबर को होने वाली वैश्य संकल्प रैली के लिए देश भर से वैश्य समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ाना है। 
 

प्रदेश महामंत्री आनंद कुमार गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज अपनी राजनीतिक भागीदारी को लेकर सचेत है, रैली में भारी संख्या में युवाओं और महिलाओं की हिस्सेदारी कराने का लक्ष्य तय किया गया है। यह बैठक संकल्प रैली का शंखनाद है। इस बार की वैश्य संकल्प रैली वैश्य एकता का नया इतिहास रचेगी।

रैली में हजारों की संख्या में वैश्य समाज के लोग जुटेंगे। बैठक में पदाधिकारियों को  रैली में ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाने का लक्ष्य दिया गया। इस अवसर पर नेमीचंद्र वार्ष्णेय, सुनील राजा, राम अग्रवाल, नितिन गुप्ता, प्रभात जैन, वीरेंद्र मित्तल, हेमंत गर्ग, मानसी गुप्ता, संजय गोविल, पंकज अग्रवाल, सचि गोयल, विष्णु वार्ष्णेय, मनीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Post Views: 656

यह भी पढ़ें

Breaking News!!