Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
You are on Latest Post.
image
पोस्टर विमोचन करते हुए राष्ट्रीय राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के पदाधिकारी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आगरा के तत्वावधान में अहिंसा दिवस पर "जीयो और जीने दो" का संदेश देते हुए किया सेवा कार्य

वीरेंद्र चौधरी

आगरा - आज 24वें जैन तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाये जा रहे है। भगवान महावीर ने कई आत्‍मज्ञान की राह पर चलने के लिए कई महत्‍वपूर्ण संदेश दिये  उनकी दी हुईं सीखें आज भी मानवता को राह दिखा रही हैं। भगवान महावीर ने 'जीयो और जीने दो' का सिद्धांत दिया यानी कि हर प्राणी में जान है और उसे मत मारो साथ ही जैन धर्म में मन, वचन और कर्म किसी भी तरीके से किसी को आहत ना करना ही अहिंसा माना गया है।  उन्‍होंने आत्मिक और शाश्वत सुख की प्राप्ति के लिए सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह, अचौर्य और ब्रह्मचर्य जैसे पांच मूलभूत सिद्धांत भी बताए इन्हीं सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारकर महावीर ' जिन ' कहलाए. जिन से ही 'जैन' बना है, यानी कि जो लोभ, मोह, काम, तृष्णा, इन्द्रिय को जीत ले वही जैन है। 

हिन्दू पंचांग के अनुसार हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को महावीर जन्म कल्याणक मनाया जाता है।जैन धर्मावलंबी भगवान महावीर का जन्‍मोत्‍सव बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। महावीर जन्म कल्याणक के दिन जैन मंदिरों में भगवान महावीर की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। भगवान महावीर का अभिषेक किया जाता है और भव्‍य जुलूस निकाले जाते हैं। 

महावीर जन्म कल्याणक के अवसर राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ दीन दयाल नगर पश्चिम महानगर के द्वारा सेन्ट्रल पार्क आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा आगरा पर प्रातःकाल 8 बजे जीयो और जीने दो का संदेश देते हुए मूक पशु पक्षियों के लिए सेवार्थ कार्य किया गया। पशु पक्षियों के पानी पीने के लिए कुड़ेरियों का वितरण किया गया और पक्षियों को दाना भी डाला गया एवं पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट धर्मवीर सिंह ने कहा की पक्षी बड़ी तेजी के साथ लुप्त हो रहें हैं पहले प्रातः होते समय पक्षियों के चहकाने की आवाजें सुनाई देती थी लेकिन अब बहुत ही कम सुनाई देती हैं  हम सभी को इस पर विचार करना चाहिए की इन्हें कैसे बचाया जाय।  मूक पशु के लिए आज पानी पीने के साधन भी कम हैं इसलिए वो हिंसक होते जा रहें हैं ऐसी कई घटनाये प्रकाश में आई है की कुत्तों ने लड़की / लड़कों को नौच डाला ऐसी घटनाएं ना हो इसके लिए मूक पशुओं के लिए चारा , पानी की उचित व्यवस्था करनी होगी। राजीव जी  ने कहा  कि इस और सोसाइटी का ध्यान ही नहीं है जिन पशु पक्षियों की कहानी हम बच्चों को सुनाते थे वो आज धीरे धीरे गायब हो रहे हैं। "जीओ और जीने दो " की मुहिम को बढ़ावा देने के लिए सेन्ट्रल पार्क आवास विकास कालोनी पर  पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर अशोक कुमार जैन, भाग प्रचारक मनीष जी, गौरव जैन एडवोकेट, विवेक उपाध्याय, अजीत कुमार , धीरज जैन, रश्मि जैन, सुदेश जी, सन्तोष जी, दिनेश, अथर्व उपाध्याय, गर्व जैन, धैर्य जैन, अयन उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Post Views: 463

यह भी पढ़ें

Breaking News!!