Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
You are on Latest Post.
image
Caption

Arvind Kejriwal Arrested Live: दिल्ली के एक-एक घर में पैदा होगा अरविंद केजरीवाल, दिल्ली CM की गिरफ्तारी पर बोली AAP

Arvind Kejriwal Arrest News Live Updates: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में ईडी ने गुरुवार की रात गिरफ्तार कर लिया. ईडी गुरुवार को उन्हें कोर्ट में पेश करेगी.

Arvind Kejriwal Arrested Live: अन्याय का अंत होना सुनिश्चित- संदीप पाठक

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी के नेता संदीप पाठक ने कहा है कि हमलोगों को न्याय परप भरोसा है. अरविंद केजरीवाल को न्याय मिलेगा. राहुल गांधी का भी फोन आया था. सभी दल इसमें लगे हुए हैं कि आगे कैसे निपटना है. इस स्थिती के बाद एक दो दिन के अंदर इंडिया गठबंधन की बैठक होगी. देश की जनता की जिम्मेदारी है कि कैसे आपातकाल से निपटा जाए. दिल्ली में पुलिस का प्रयोग हो रहा है. सारे नेता को हाउस अरेस्ट किया गया है. पीएम मोदी के मन में नफरत है और डर है. आतिशी को डिटेन किया गया है, जो मिल रहा है उसको डिटेन किया जा रहा है. दिल्ली के एक-एक घर में केजरीवाल पैदा होगा. बीजेपी को तानाशाही का जवाब मिलेगा. अन्याय का अंत होना सुनिश्चित है. कल कांग्रेस पार्टी के नेता आए थे.

Post Views: 802

यह भी पढ़ें

Breaking News!!