Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
image

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक एक्सीडेंट में 5 लोगों की मौत

एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद बापस लौट रहे थे।

फिरोजाबाद जनपद के नसीरपुर थाना क्षेत्र में, आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक एक्सीडेंट में 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में से चार लोग राजस्थान के रहने वाले हैं, जबकि एक दिल्ली की रहने वाली महिला है। 

 हादसे के शिकार यह सभी लोग राजस्थान से गोरखपुर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे, मंगलवार को वहां से लौट रहे थे। 

 नसीरपुर थाना क्षेत्र में यह सभी लोग लघुशंका के लिए सड़क पर रुके थे, तभी पीछे से आ रही एक इको स्पोर्ट गाड़ी ने इन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई । चार लोग जो मृत हुए हैं वह फोर्स सवारी गाड़ी में थे, जबकि पांचवीं महिला इको गाड़ी में सवार थी। हादसे में 9 लोग घायल भी हुए हैं,सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । 

 घटना की जानकारी मिलने पर डीएम और एसपी सिटी ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी की हालत खतरे से बाहर है। इन सभी का समुचित इलाज कराने के निर्देश भी डॉक्टरों को दिए गए हैं।

Post Views: 1003

यह भी पढ़ें

Breaking News!!