Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
image

*शीतला अष्टमी कब है*

इस दिन मनाई जाएगी शीतला अष्टमी, देवी को लगेगा इसका भोग...

चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी और अष्टमी तिथि शीतला माता को समर्पित की गई है। बासोड़ा नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर शीतला माता की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन देवी की पूजा करने से व्यक्ति स्वस्थ और निरोगी रहता है।

बासोड़ा सर्दी से गर्मी का मौसम आने का पर्व है। इस दिन ठंडा या बासी खाने का भोग शीतला माता को लगाया जाता है। इसी भोजन को भक्तजन ग्रहण करते हैं। अधिकांश घरों में तो इस दिन चूल्हा भी नहीं जलाया जाता। माना जाता है कि ऐसा करने से पूरे वर्ष व्यक्ति निरोगी और स्वस्थ रहता है।

शीतला सप्तमी – 14 मार्च, 2023 को सुबह 6.31 बजे से सायं 6.29 बजे तक

शीतला अष्टमी – 15 मार्च, 2023 को सुबह 6.30 बजे से सायं 6.29 बजे तक

Post Views: 785

यह भी पढ़ें

Breaking News!!