Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
image

कोहली ने ट्विटर पर भी बनाया रिकॉर्ड:5 करोड़ फॉलोअर्स हुए, 

ट्विटर पर विराट कोहली के 5 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। वे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर हैं। इतने फॉलोअर्स किसी क्रिकेटर के नहीं है। कोहली इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पहले ही पीछे छोड़ चुके हैं। इस प्लेटफॉर्म पर सचिन को 3.7 करोड़ (37.8 मिलियन) यूजर फॉलो करते हैं।

कोहली ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले स्थान पर हैं। उन्हें 10 करोड़ (103.4 मिलियन) यूजर्स फॉलो करते हैं। उनके बाद नेमार (5.79 करोड़) का नंबर आता है। बास्केटबॉल प्लेयर लेब्रॉन जेम्स (5.22 करोड़) तीसरे नंबर पर हैं।

इंस्टा, ट्विटर, फेसबुक पर 31 करोड़ फॉलोअर्स
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अब विराट के टोटल करीब 31 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। इनमें इंस्टाग्राम के 21.1 करोड़ और फेसबुक के 4.9 करोड़ यूजर भी शामिल हैं।

Read See More 

  • TAGS
Post Views: 457

यह भी पढ़ें

Breaking News!!