Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
image

लक्की सिंह ने दसवीं की परीक्षा में 71 प्रतिशत अंक पाकर किया स्कूल और परिवार का नाम रोशन 

शांतुन एंग्लो वैदिक इंटर कालेज के कक्षा 10 में पढ़ने वाले छात्र लक्की सिंह ने हाई स्कूल परीक्षा में 71 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है।

आगरा - आसोपा हॉस्पीटल के पास गैलाना के रहने वाले लक्की सिंह के पिता का तीन साल पहले निधन हो गया था, तभी से लक्की अपने चाचा- चाची के साथ रहकर पढ़ाई पूरी की।  लक्की के सिर से भले ही पिता का हाथ हट गया हो लेकिन चाचा-चाची के साथ मेहनत और लगन से बोर्ड परीक्षा की तैयारी की और अपनी कड़ी मेहनत के दम प्रथम श्रेणी से पास की आज के घोषित परिणाम में लक्की ने दसवीं की बोर्ड  परीक्षा में 71 फीसदी अंक प्राप्त कर शांतुन एंग्लो वैदिक इंटर कालेज टॉप किया है।

लक्की की इस कामयाबी से घर परिवार में खुशी का माहौल बना है। लक्की ने बताया ने कि मेरी सफलता का श्रेय पिता समान मेरे चाचा सुरेंद्र प्रताप सिंह और मां समान मेरी चाची को जाता है क्योंकि पिता के निधन के बाद बेटे का प्यार देकर मेरा पालन पोषण किया और मेरी पढ़ाई को जारी रखा।

लक्की ने कहा कि बारहवीं की परीक्षा में और कड़ी मेहनत कर इससे भी बड़ी सफलता अर्जित कर दिखाऊंगा।

  • TAGS
Post Views: 1033

यह भी पढ़ें

Breaking News!!