Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
You are on First Post.
image

Patiala News: पटियाला में पत्नी और बेटी की तलवार से काटकर हत्या, एक का सिर धड़ से अलग, आरोपी फरार

पटियाला के भुनेरहेरी गांव में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। सोमवार शाम यहां मां-बेटी की तलवार से काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी सेना में कार्यरत है और मौके से फरार है। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

पटियाला: पंजाब के पटियाला में एक शख्स ने पत्नी और बेटी की तलवार से काटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी सेना में कार्यरत है और मौके से फरार है। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एक दिन पहले ही पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या से राज्य में हालत तनावपूर्ण हैं। विपक्षी दल प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

घटना पटियाला के भुनेरहेरी गांव की है। पहले खबर आई कि यहां सोमवार शाम को दो लड़कियों की तलवार से काटकर हत्या कर दी गई। इसमें से एक का सिर धड़ से अलग कर दिया गया। दोनों लड़कियां भुनेरहेरी के एक पीजी में रहती थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया और रिश्तेदारों को सूचना दी गई। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कातिल हरियाणा की नंबर प्लेट वाली कार में बैठकर भुनरहेरी गांव आए थे।पटियाला पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से घटना की जानकारी देते हुए बताया, 'मानसा निवासी गुरमुख सिंह ने पैने हथियार से पत्नी और बेटी की हत्या कर दी। आरोपी सेना में कार्यरत है। आरोपी की पहचान हो चुकी है और एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी और उसके साथी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।'

  • TAGS
Post Views: 1097

यह भी पढ़ें

Breaking News!!