दिल्ली समेत 17 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
भारत मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में अगले 24 घंटे के दौरान तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया है।
भारत मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को बताया कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत लगभग 17 राज्यों में अगले 24 घंटों के दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में हवा की गति 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम अचानक बदल सकता है। इस दौरान बिजली गिरने और आंधी आने की भी संभावना जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है।