Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
image
फोटो

भगवान् बुद्ध की 61वीं प्रतिमा की सप्रेम भेंट , समाज में जागरूकता का संदेश, ज्ञान से कुरीतियां मिटाने पर जोर

महामाया बुद्धविहार ग्यासपुरा से सीतापुरकी संस्था को बुद्ध प्रतिमा भेंट, धम्म प्रचार को मिली नई गति

आगरा। महामाया बुद्धविहार ग्यासपुरा शाहगंज आगरा में आयोजित कार्यक्रम में सीतापुर के बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर बुद्ध विहार कमेटी को भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट की गई। शुभारंभ  महेंद्र सिंह, आकाश राणा  और अतुल पिप्पल ने तथागत के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 

मुख्य अतिथि आकाश राणा ने कहा कि ये एक साहसिक कार्य है और सभी को एक एक मूर्ति भेंट करनी चाहिए। संस्था ने सीतापुर के लिए 61 वीं मूर्ति भेंट कर रही हैं हम आशा करते है की ये सभी बुद्ध के मार्ग पर चलेंगे  ताकि लोग बुद्ध के मार्ग को अपना सके उन्होंने यह भी कहा कि हमारे साथियों ने चौदह अप्रैल को एक शिक्षा का भंडारा भी किया था। 

वहीँ अतुल कर्दम ने कहा है कि समाज कुरीतियों को हटाना है जब समाज में कुरीतिया नहीं होगी तो समाज एक मजबूत समाज बनकर खड़ा हो जाएगा ।

सीतापुर से आए कमेटी के सदस्यों बेचैन लाल, शिव कुमार, करन चौधरी, संदीप, राजकुमार आदि ने बताया कि बुद्ध विहार 1985 से बना हुआ है लेकिन उसमें गौतम बुद्ध की प्रतिमा नहीं थी तभी लोगों के संपर्क से जानकारी हुई कि महाबोधि बुद्ध बिहार ग्यासपुरा धर्म के प्रचार प्रसार के लिए प्रतिमा उपलब्ध कराती है इसलिए आज गौतम बुद्ध की गई संप्रेम भेंट को स्वीकार करने आए हैं।

संचालन कर रहे राजा बाबू बौद्ध ने बताया कि हमारी संस्था की ओर पूरे देश में 60 प्रतिमा भेट कर चुके है और 61 वीं प्रतिमा सीतापुर को दी जा रही है धर्म के प्रचार प्रसार के लिए ये कार्य निरंतर चलता रहेगा। प्रतिमा भेंट करने में समाज का बड़ा सहयोग रहता है। आज के कार्यक्रम मुख्य रूप से दीपू, नवल किशोर, बच्चू सिंह बौद्ध, अचल सिंह, सविता बौद्ध आदि समाज के उपासक और उपासिकाएं उपस्थिति रहीं।

Post Views: 25

यह भी पढ़ें

Breaking News!!