Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
You are on First Post.
image

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा रेलवे संस्थान आगरा में आधुनिक जिम का किया उद्दघाटन

कपिल गौतम

आगरा -   आगरा के मंडल रेल प्रबन्धक आनन्द स्वरूप ने कर्मचारी और उनका परिवार स्वस्थ रहे इसके लिए आगरा मण्डल के रेलवे संस्थान में  आधुनिकीकरण किया जा रहा हैं l विगत माह पूर्व आधुनिक बेडमिन्टन कोर्ट का उद्दघाटन किया गया ।

इसी क्रम में आज मंडल रेल प्रबन्धक आनन्द स्वरूप ने कर्मचारियों तथा उनके परिवार के लिए आधुनिक जिम का उद्दघाटन रेलवे संस्थान आगरा में किया।

संस्थान में कर्मचारी तथा उनके परिवार के लिए 01 जून से लगाये जा रहे खेलकूद समर कैंप/शिविर एवं योगा शिविर का निरीक्षण भी किया गया l इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबन्धक (एस.एस.) वीरेन्द्र वर्मा , रेलवे संस्थान के अध्यक्ष वरि० मण्डल कार्मिक अधिकारी सनत जैन , मण्डल खेलकूद अधिकारी वरि० मण्डल विधुत इंजी० (ओ पी) योगेश कुमार , मण्डल इंजी  विश्वनाथन , यूनियन के पदाधिकारी पी के सोनी मण्डल अध्यक्ष एनसीआरईएस , अक्षयकान्त शर्मा मण्डल सचिव एनसीआरईएस , सुकेश यादव मण्डल सचिव एनसीआरएमयू , संस्थान के सचिव मुख्य हित निरीक्षक प्रवीन कुमार , खेलकूद सचिव मुख्य कार्यालय अधीक्षक धिरज शर्मा तथा डी के श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। l

Post Views: 858

यह भी पढ़ें

Breaking News!!