Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
You are on First Post.
image

यमुना किनारे स्थित महालक्ष्मी मंदिर में लगा  हड्डी और जोड़ रोग जांच का निशुल्क शिविर 

लवी किशोर

आगराः बल्केश्वर में यमुना के किनारे स्थित महालक्ष्मी मंदिर में महालक्ष्मी भक्त मंडल द्वारा हड्डी एवं जोड़ रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 52 मरीजों का परीक्षण उन्हें दवाएं लिखी गईं और पर्याप्त उपाय बताए गए। 
मंदिर के पूर्व ट्रस्टी स्व.राधे गोपाल कपूर की स्मृति में आयोजित इस शिविर में आर्थौपेडिक सर्जन एवं अपोलो के ट्रोमा और हड्डी एवं जोड प्रत्यारोपण विशेषज्ञ  डा.रितेश गर्ग ने मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। डाक्टर ने इस दौरान मरीजों को रोगों से बचाव उपाय बताए और एक्सरसाइज आदि भी बताईं। शिविर का शुभारंभ ट्रस्टी श्रीराम कपूर व सतीश कपूर ने किया। महालक्ष्मी भक्त मंडल के अध्यक्ष संजय अग्रवाल के अनुसार मंदिर में यह शिविर प्रत्येक माह के दूसरे शुक्रवार को आयोजित किया जाता रहेगा, जिसका समय शाम पांच बजे से रात 9 बजे तक रहेगा। शिविर के उद्घाटन के मौके पर अशोक मामा, श्याम,विशाल बिंदल नीरज बिंदल  ने व्यवस्थाएं संभाली। 

Post Views: 631

यह भी पढ़ें

Breaking News!!