Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
You are on First Post.
image
बैठक में उपस्तिथि एडिटर्स

डिजिटल एडिटर्स की बैठक हुई सम्पन्न, हुआ कई बिंदुओं पर विचार

वीरेंद्र चौधरी

आगरा आज दोपहर 12 बजे से  संस्कृति भवन में डिजिटल एडिटर्स ( बेवपोर्टल) एवं मालिको की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सीनियर पत्रकार डाo भानुप्रताप सिंह एवं संचालन धर्मेंद्र चौधरी ने किया। बैठक में सरकारी से मिलने वाले विज्ञापन के बारे में बताया गया कि सरकार ने bev पोर्टल के लिए नियमावली बनाई जिसमें निश्चित तो नहीं लेकिन 25000 के किल्क्स प्रतिदिन होने चाहिए और तभी सूचना विभाग एवं सरकारी विज्ञापन आपको जारी हो सकते हैं इसके साथ ही कुछ एडिटर ने वेब पोर्टल की गुणवत्ता के बारे में भी विचार रखें जिसमें कंटेंट को सुधारने एवं सही कीवर्ड लगाने पर बात की जिससे वह जल्दी सर्च हो सके।

सूचना विभाग पोर्टल के पत्रकार को पास जारी नहीं करता है इसके लिए पत्राचार करने पर विचार किया गया।लोकल स्तर पर खबरें प्रकाशित करने के लिए कुछ बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया जिसमें मुख्य रूप से कहा गया के आप अपनी खबरों को ऐसी संकलित करें कि लोग आपको विज्ञापन देने पर मजबूर हो जाय। अगर कोई भी खबर अगर चलानी है तो एक बार संस्था में अवश्य संपर्क कर लें या संस्था के ग्रुप पर अवश्य डाले जिससे होने वाले आर्थिक लाभ के बारे में चर्चा की जा सके, यह खबर लगाने लायक है यह अथवा नहीं है। वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि वेब पोर्टल चलाने के लिए कुछ प्रशिक्षण की भी आवश्यकता है क्योंकि टेक्नोलॉजी दिन प्रतिदिन बदल रही है अगर इस बदलाव की टेक्नोलॉजी में अगर एडिटर को प्रशिक्षण मिलेगा तो वह अपने वेब पोर्टल को और बेहतरीन तरीके से चला पाएंगे। इसके लिए एक वेबसाइट डेवलपर या आईटी कंपनी के संचालक को अपने ग्रुप या अपनी संस्था में शामिल करने पर भी विचार किया गया जिससे कि उसकी प्रतिभा का लाभ वेब पोर्टल एडिटर ले सके। डिजिटल संगठन को चलाने के लिए संस्था की सदस्यता ,आमंत्रित सदस्य एवं आजीवन सदस्यों के बारे में विचार किया गया। आज की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया के जब भी आगे की बैठक होगी उसमें वेबसाइट का निर्माण कराना है। आज की बैठक में मुख्यरूप से - पीयूष , रविन्द्र, प्रेम प्रताप, त्रिवेदी जी, प्रवीण, भूपेंद्र आदि एडिटर उपस्तिथि थे

Post Views: 716

यह भी पढ़ें

Breaking News!!