Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
You are on First Post.
image

सीएमओ ने प्रिकॉशन डोज कैंप का किया शुभारंभ

आगरा- जीवनीमंडी नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला और कोविड-19 प्रिकॉशन डोज मेगा कैंप का आयोजन किया गया।  शुभारम्भ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने किया। 

मेगा वैक्सीनेशन केंद्र में भारत विकास परिषद सर्वोदय शाखा के 230 सदस्यों ने प्रिकॉशन डोज व द्वितीय डोज लगवाई।  मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में कुल 229 लाभार्थियों को उपचार दिया गया।  इसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा पुष्टाहार वितरण स्टॉल लगाई गई और आयुष्मान कार्ड की भी स्टॉल लगाई गई।  इस अवसर पर सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ. पीके शर्मा, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेघना शर्मा, यूडीसी आकाश गौतम, स्वास्थ्य केंद्र का समस्त स्टाफ, भारत विकास परिषद सर्वोदय शाखा अतुल गोयल, अनूप अग्रवाल, श्याम सुंदर माहेश्वरी, रविंद्र गोयल, सचिन अग्रवाल, बालमुकुंद गोयल, मनीष गोयल, मनोज गर्ग, मयंक अग्रवाल मौजूद रहे। 

  • TAGS
Post Views: 671

यह भी पढ़ें

Breaking News!!