Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
image
फोटो

संत रविदास जन्मोत्सव पर डॉ. बी.आर. अम्बेडकर चैरिटेबल ट्रस्ट लगाएगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

वीरेंद्र चौधरी

 आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के निवासियों के लिए एक राहत भरी खबर है। संत शिरोमणि रविदास जी के 649वें जन्मोत्सव के पावन अवसर पर डॉ. बी.आर. अम्बेडकर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन दिनांक-15 फरवरी (रविवार) को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक अम्बेडकर भवन, 160/6बी आवास विकास कॉलोनी, सिकंदरा, आगरा (सेंट्रल पार्क के पास) पर लगाया जा रहा है। 
​ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय सिंह कर्दम  ने बताया कि इस शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ अपनी सेवाएँ देंगे। शिविर में प्रमुख रूप से: ​फिजिशियन डॉ. रामेश्वर दयाल, ​सर्जन डॉ. दिलीप कुमार, ​हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक गोयल,​चेस्ट फिजिशियन प्रो. डॉ. सन्तोष कुमार, ​नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ईशान यादव, ​त्वचा रोग विशेषज्ञ:डॉ. रमेश बाबू देशमुख, ​दंत चिकित्सक डॉ. सतेन्द्र कुमार ​इसके अलावा शिविर में स्त्री रोग, आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक चिकित्सक भी उपलब्ध रहेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी आगरा एवं जिला आयुष अधिकारी की टीम भी पैरामेडिकल स्टाफ और दवाओं के साथ मौजूद रहेगी, जो टीकाकरण का कार्य भी करेगी।
​शिविर में आने वाले मरीजों के लिए  अत्यंत रियायती दरों पैथोलॉजी जांच नि:शुल्क की जाएगी। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष अजेंद्र सिंह सूर्या और सचिव डॉ. रामजीलाल ने क्षेत्रीय जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस नि:शुल्क स्वास्थ्य लाभ का फायदा उठाएं।

Post Views: 25

यह भी पढ़ें

Breaking News!!