Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
You are on Latest Post.
image
पोस्टर विमोचन करते संस्था के पाधिकारीगण

स्वाधीनता संग्राम के नायक स्व. श्री रोशन लाल सूतैल की जयंती समारोह पर 25 जुलाई को होगा भजन संध्या का आयोजन

पांच स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारीजनों का किया जाएगा सम्मान

आगरा। आज स्वाधीनता संग्राम के नायक स्व. श्री रोशन लाल सूतैल जयंती समारोह आयोजन समिति एवं डा. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय, सामुदायिक रेडियो 90.4 आगरा की आवाज द्वारा आयोजित होने जा रहे क्रान्तिकारी स्व. श्री रोशनलाल सूतैल की 108 वीं जयंती समारोह के अवसर पर एक पोस्टर का विमोचन किया गया और अधिक जानकारी देते हुए एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर ने बताया कि  गुरुवार 25 जुलाई को सायं 4 बजे से संस्कृति भवन ऑडिटोरियम में एक भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।   
आगरा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी ने आयोजकों को इस कार्यक्रम के लिए शुभकामनायें प्रेषित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन हमारी युवा पीढ़ी को देश भक्ति की भावना का संचार करते हैं। सामुदायिक रेडियो 90.4 आगरा की आवाज की कार्यक्रम अधिशासी पूजा सक्सेना ने इस मौके पर कहा कि देश की आज़ादी में क्रान्तिकारियों का योगदान अविस्मरणीय है। इस प्रकार के आयोजन हमें हमारे इतिहास से रूबरू होने का मौका देते हैं।  
कार्यक्रम संयोजक से.नि. उद्योग अधिकारी ब्रजेश कुमार सूतैल ने कहा कि इस दौरान पांच स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारीजनों का सम्मान  किया जाएगा, वहीं गोलोकवासी भजन गायक श्रद्धेय श्री विनोद अग्रवाल जी के शिष्य भैया रवीश मिश्रा की भजन संध्या भी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगी।  

वहीं स्वाधीनता संग्राम के नायक स्व. श्री रोशन लाल सूतैल की पुत्र वधु सुमन सुतैल ने कहा कि देश की आजादी में महिला और पुरुष क्रान्तिकारियों ने तन मन धन से खुद को समर्पित किया था। शहीद भगत सिंह, चंद्र शेखर आज़ाद जैसे क्रान्तिकारियों की वीरांगना माताओं के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। जिन्होंने अपने बेटों को देश की आज़ादी के लिए न्योछावर कर दिया।, इस मौके पर कवि पवन आगरी, सह-आयोजन संस्था इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन संस्कृति के महासचिव अजय शर्मा, संयोजक ब्रजेश शर्मा,  राजेश कुमारी, जयप्रकाश उपाध्याय, दिनेश शर्मा, अविनाश वर्मा आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।
 

Post Views: 818

यह भी पढ़ें

Breaking News!!