Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
You are on Latest Post.
image

यमुनाब्रिज रेलवे स्टेशन के आसपास जलभराव व गंदगी से क्षेत्रवासी परेशान

रेलवे के पास नाले की सफाई महीनों से नहीं हुई है जिसके कारण पूरी नाला कचड़े से बजबजा रहा है। जिससे जाम नालिया सड़ांध मारने लगी है। गदंगी के कारण मच्छर व अन्य कीड़े-मकोड़े पनप रहे हैं।

आगरा के यमुनाब्रिज रेलवे स्टेशन के आसपास जलभराव व गंदगी के ढेर से उठती दुर्गंध व पनपते मच्छरों से आसपास के क्षेत्रवासी काफी परेशान है।
स्टेशन परिसर व रेलवे के खाली मैदान में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल है।स्टेशन से चंद कदम की दूरी पर गंदगी के ढेर से उठती दुर्गंध व पनपते मच्छरों से बीमारी फैलने का अंदेशा बना है।
स्थिति तब ज्यादा बदतर हो जाती है तब बरसात होते ही नाले का पानी व कीचड़ उफ़न कर बाहर आकर सड़कों व कॉलोनी में बहकर गदंगी फैला रहा है। स्टेशन के दोनो ओर सुशील नगर व हनुमान नगर की नालियां कचड़े व गदंगी से भर जाती है व सारा कीचड़ व गंदगी बहकर रोड पर कई दिनों तक भरा रहता है जिससे स्कूल जाने बाले बच्चे व पैदल निकलने बाले कामकाजी लोगो के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है।

रेलवे के पास नाले की सफाई महीनों से नहीं हुई है जिसके कारण पूरी नाला कचड़े से बजबजा रहा है।आलम ये है कि कॉलोनीवासी भयंकर बदबू के साए में जीने को विवश हैं। गदंगी के कारण मच्छर व अन्य कीड़े-मकोड़े पनप रहे हैं। बारिश होने लगी है जिससे जाम नालिया सड़ांध मारने लगी है। साथ ही बारिश होते ही गंदा पानी सड़को पर बहने लगता है।
कालोनीवासियो ने आरोप लगाया कि सफाई ठेकेदार के द्वारा मनमानी की जा रही है। जिसका नतीजा है कि रेलवे स्टेशन परिसर सहित आसपास की कॉलोनी में कचरा व गंदगी पसरी हुई है। नालियों में कचरे का ढेर लगा हुआ है। इसे साफ कराने की ओर प्रबंधन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कॉलोनीवासियों के द्वारा सफाई को लेकर कई बार रेलवे के अधिकारियों व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से मांग की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। क्षेत्रीय लोगों द्वारा बताया जाता है कि जब भी कोई रेलवे अधिकारी भ्रमण के लिए आते हैं या उनका दौरा तय होता है, तभी सफाई कर्मी सक्रिय नजर आते हैं।

  • TAGS
Post Views: 910

यह भी पढ़ें

Breaking News!!